11/02/2022
ईरानी अवाम का अल्लाहो अकबर का नारा अपना ख़ास अंदाज़ रखता है क्योंकि यह पैग़म्बर का नारा है, यह बुतों को तोड़ देने वाला अल्लाहो अकबर का नारा है, यह ताक़त व दौलत के बुतों को नाचीज़ साबित कर देने वाला नारा है, यह विश्व साम्राज्यवाद के मुक़ाबले में एक राष्ट्र की शुजाअत और बहादुरी का नारा है। इमाम ख़ामेनेई 28 अगस्त 1985
11/02/2022
बदलाव लाना दीन की सब से बड़ी ज़िम्मेदारी थी। आशूरा का पैग़ाम भी बदलाव और इन्क़ेलाब का पैग़ाम है। हमारे दौर में इस तरह के बदलाव का एक नमूना, ईरान का ‎इस्लामी इन्क़ेलाब है। इस्लामी इन्क़ेलाब के अज़ीम, रहनुमा इमाम ‎खुमैनी ने बदलाव के इस सिलसिले को आगे बढ़ाया और सिर्फ ईरान ‎को ही नहीं बल्कि पूरी इस्लामी दुनिया को बदल कर रखा दिया।
12/02/2022
इमाम मुहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम से हमें यह सबक़ मिलता है कि मुनाफ़िक़ और मक्कार ताक़तों का सामना हो तो हिम्मत से काम लें और उन ताक़तों का मुक़ाबला करने के लिए अवाम के अंदर बेदारी पैदा करें। इमाम जवाद अलैहिस्सलाम ने अब्बासी ख़लीफ़ा मामून के चेहरे से दिखावे और फ़रेब की नक़ाब हटाने के लिए काम किया और कामयाब हुए। इमाम ख़ामेनेई 10 अकतूबर 1980
14/02/2022
हज़रत अली (अ.स.) की शख़्सियत वह है कि अगर आप शिया हैं तब भी उनका एहतेराम करेंगे, अगर सुन्नी हैं तब भी उनका एहतेराम करेंगे, मुसलमान नहीं हैं तब भी अगर आप इस हस्ती से वाक़िफ़ हैं और उनकी ज़िंदगी के हालात से आगाही रखते हैं तो उनका एहतेराम करेंगे। इमाम ख़ामेनेई, 20 सितम्बर 2016
15/02/2022
अगर इंसान अक़्लमंद, होशियार और जागरूक हो तो इसके ‎हर लम्हे से वह चीज़ हासिल कर सकता है जिसके सामने दुनिया की सारी नेमतें मामूली हैं। यानी अल्लाह की ‎रज़ामंदी, करम, इनायत और तवज्जो हासिल कर सकता है। ‎ इमाम ख़ामेनेई ‎ ‎8 फ़रवरी 1991
16/02/2022
दुआ की सिर्फ़ यह तासीर नहीं कि इंसान अपना ‎दिल अल्लाह के क़रीब कर लेता है। यह तो हासिल होता ही है इसके साथ ही उसे इल्म भी हासिल होता है। दुआ में ‎तालीम भी है और पाकीज़गी थी। ‎ इमाम ख़ामेनेई ‎19 जून 2009‎
17/02/2022
तीन महीने यानी रजब, शाबान और रमज़ान पूरे साल में आत्म निर्माण के अवसर और ज़िंदगी व तक़दीर के बड़े ‎सफ़र के लिए ज़रूरी सामान और ऊर्जा हासिल करने के महीने हैं। ‎ इमाम ख़ामेनेई ‎ ‎13 जनवरी 1993‎
18/02/2022
इस मक़सद के लिए कि इंसान जब रमज़ान के महीने में क़दम रखे तो खुली आंखों के साथ रखे, ग़ाफ़िल न हो ‎बल्कि हमारे और आपके अंदर इसकी ज़रूरी आमादगी पैदा हो जाए, रजब और शाबान के इन महीनों का बंदोबस्त ‎किया गया है। रजब ज़्यादा से ज़्यादा नमाज़ों का महीना है। शाबान ज़्यादा से ज़्यादा दुआओं और रोज़े का महीना है। ‎ इमाम ख़ामेनेई ‎ ‎4 अकतूबर 2004‎
19/02/2022
मुश्किलों के हल की कुंजी दुआ, ज़िक्रे ख़ुदा और दिलों को पाकीज़ा बनाना है। रजब का महीना उन लोगों की ईद है ‎जो अपने दिलों को पाकीज़ा बनाने का इरादा रखते हैं। ‎ इमाम ख़ामेनेई ‎ ‎9 अप्रैल 2018
16/02/2022
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई 18 फ़रवरी 1978 को तबरेज़ के अवाम के आंदोलन की सालगिरह पर पूर्वी आज़रबाइजान के अवाम को वीडियो कांफ़्रेंस के ज़रिए ख़िताब करेंगे। 
17/02/2022
दुनिया की एटमी एनर्जी की ज़रूरत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक दिन हमें भी सिविलियन उद्देश्यों के लिए एटमी एनर्जी की शदीद ज़रूरत पड़ेगी। अगर अभी से हम इस फ़िक्र में नहीं रहेंगे तो कल देर हो जाएगी और हम ख़ाली हाथ होंगे।
17/02/2022
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने तबरेज़ के अवाम के 29 बहमन 1356 हिजरी शम्सी बराबर 18 फ़रवरी सन 1978 के आंदोलन की सालगिरह के मौक़े पर गुरूवार की सुबह पूर्वी आज़बाइजान प्रांत के अवाम को वीडियो लिंक के ज़रिए संबोधित किया। उन्होंने तबरेज़ के अवाम के आंदोलन को पूरी ईरानी क़ौम के आंदोलन की अहम कड़ी और इस्लामी क्रांति की कामयाबी का भूमिका क़रार दिया।
17/02/2022
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने तबरेज़ के अवाम के 29 बहमन 1356 हिजरी शम्सी बराबर 18 फ़रवरी सन 1978 के आंदोलन की सालगिरह के मौक़े पर गुरूवार 17 फ़वरी 2022 की सुबह पूर्वी आज़बाइजान प्रांत के अवाम को वीडियो लिंक के ज़रिए संबोधित किया। उन्होंने तबरेज़ के अवाम के आंदोलन को पूरी ईरानी क़ौम के आंदोलन की अहम कड़ी और इस्लामी क्रांति की कामयाबी का भूमिका क़रार दिया। स्पीच का हिंदी अनुवाद पेश है,
09/07/2023
रावी कहता है कि मैं दाख़िल हुआ तो देखा कि इमाम मूसा इबने जाफ़र अलैहेमस्सलाम के हुजरे में तीन चीज़ें रखी हैं। एक तलवार है जो इस बात की प्रतीक है कि मक़सद, जेहाद है। मोटा और खुरदुरा लेबास जो सख़्त मेहनत, जेहादी और इंक़ेलाबी ज़िन्दगी का प्रतीक है और एक क़ुरआन है जो इस बात का प्रतीक है कि अस्ल मक़सद यही है। इमाम ख़ामेनेई 12/04/1985
01/03/2022
इल्म, ताक़त है साइंस सच में ताक़त और वर्चस्व है। यह जो मश्हूर शेर है “जो इल्म वाला होगा वह ताक़तवर होगा” वह बिल्कुल सही है। ताक़तवर होगा जो आलिम होगा। साइंस किसी भी मुल्क के लिए ताक़त है, यह मुल्क को ताक़तवर बनाती है। हमने साइंस के बहुत से मैदानों में ऐसी तरक्क़ी की है जिसके बारे में हम इन्क़ेलाब के शुरु में सोच भी नहीं सकते थे। इमाम ख़ामेनेई  17 फ़रवरी 2022
01/03/2022
रसूले ख़ुदा (स.अ.) की अज़ीम शख़्सियत सारे पैग़म्बरों में सब से महान है और हम मुसलमानों को पैग़म्बरे इस्लाम के अनुसरण का हुक्म दिया गया है। कहा गया हैः “और तुम लोगों के लिए अल्लाह के रसूल बेहतरीन नमूना थे।” (सूरा अहज़ाब आयत 21) हमें पैग़म्बर के नक़्शे क़दम पर चलना चाहिए। केवल चंद रकअत नमाज़ों की अदायगी में नहीं बल्कि अपने किरदार में, अपनी गुफ़तगू में, अपने रहन सहन में और अपने लेनदेन में भी हमें उन्हीं का अनुसरण करना चाहिए। इसलिए हमें उनकी शिनाख़्त हासिल करनी चाहिए। इमाम ख़ामेनेई 12 मई 2000
01/03/2022
पैग़म्बरे इस्लाम अपनी उस अज़मत और मरतबे के बावजूद इबादत की तरफ़ से कभी ग़ाफ़िल नहीं हुए। आधी रात को दुआ और इस्तेग़फ़ार करते थे। उम्मे सलमा ने पूछा कि आपको अल्लाह इतना चाहता है फिर भी आप गिरया करते हैं? हज़रत ने फ़रमाया कि अगर मैं अल्लाह से ग़ाफ़िल हो जाऊं तो कौन सी चीज़ मुझे बचाएगी? यह हमारे लिए सबक़ है। इमाम ख़ामेनेई 27 सितम्बर 1991
01/03/2022
हमारे अज़ीम पैग़म्बर के जन्म से लेकर पैग़म्बरी के एलान तक उनकी परीक्षा के मैदान थे पाकीज़गी, अमानत, पुरुषार्थ और सच्चाई। उस ज़माने में दोस्त और दुश्मन सभी इक़रार करते थे और गवाही देते थे कि यह अज़ीम और पाकीज़ा इंसान पाकीज़गी, अमानतदारी, सच्चाई और पुरुषार्थ की जीती जागती तसवीर है। इमाम ख़ामेनेई 20 मार्च 2008
02/03/2022
हालांकि पैग़म्बरे इस्लाम की एक रूहानी हैबत थी, उनकी मौजूदगी में लोगों पर रोब छाया रहता था लेकिन पैग़म्बर लोगों के साथ बड़ी मुहब्बत और अख़लाक़ से पेश आते थे। जब वो लोगों के बीच बैठते थे तो पहचाने नहीं जाते थे कि वो लोगों के पैग़म्बर, कमांडर और सरदार हैं। इमाम ख़ामेनेई 27 सितम्बर 1991
03/03/2022
यह जो आप देखते हैं कि साम्राज्यवादी ताक़तें इस अंदाज़ से इंक़ेलाब और ईरान की इंक़ेलाबी क़ौम के ख़िलाफ़ लामबंद हैं तो इसकी वजह यह है कि इंक़ेलाब ज़िंदा है। अगर इंक़ेलाब न होता तो उन्हें ईरानी क़ौम के ख़िलाफ़ इतनी घटिया और शैतानी हरकतें करने की ज़रूरत न होती। इंक़ेलाब के ज़िंदा होने का क्या मतलब है? इसका मतलब है मुल्क की नई नस्लों का इंक़ेलाब के लक्ष्यों और उद्देश्यों से दिली लगाव।  इमाम ख़ामेनेई  17 फ़रवरी 2022
04/03/2022
जो शख़्स रईसाना ज़िंदगी बसर करता है और उसका जीवन गुज़ारने का तरीक़ा रईसाना है वह ग़रीबों के समर्थन के नारे को क़ुबूल नहीं कर सकता। इंक़ेलाब का नारा कमज़ोरों और ग़रीब तबक़ों की हिमायत का नारा है। जो लोग आरामदेह ज़िंदगी की फ़िक्र में हैं वे इस नारे के वफ़ादार नहीं हो सकते।  इमाम ख़ामेनेई  17 फ़रवरी 2022
01/03/2022
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई, पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लललाहो अलैहि व आलेही व सल्लम की बेअसत यानी पैग़म्बरी के एलान के दिन के उपलक्ष्य में ईरानी राष्ट्र सहित पूरे इस्लामी जगत को लाइव संबोधित करेंगे।
01/03/2022
  पैग़म्बरे इस्लाम की पैग़म्बरी के एलान के तारीख़ी दिन के उपलक्ष्य में आयतुल्लाह ख़ामेनेई का अहम संबोधन के महत्वपूर्ण बिंदु
01/03/2022
इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि व आलेही व सल्लम की पैग़म्बरी के एलान के तारीख़ी दिन पर ईरानी राष्ट्र और इस्लामी जगत को टेलिविजन के ज़रिए संबोधित किया।
03/03/2022
वह पुलिस जिसने तौहीन की है, ख़ुद आकर माफ़ी मांगने पर और इस तस्वीर को शहर में कई जगहों पर दोबारा लगाने की लोगों की मांग मानने पर मजबूर हो जाती है। यह मॉडल, आकर्षक है।  इमाम ख़ामेनेई   17 फ़रवरी 2022
04/03/2022
पैग़म्बरे इस्लाम ने जाहेलियत के दौर के जज़ीरए अरब के लोगों को उम्मते इस्लामी जैसी फ़ज़ीलतों वाली क़ौम में तब्दील कर दिया। इमाम ख़ामेनेई   17 फ़रवरी 2022
01/03/2022
इस्लामी इंक़ेलाब के लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 1 मार्च 2022 रसूले ख़ुदा की पैग़म्बरी के एलान के मुबारक दिन की सालगिरह के मौक़े पर बड़ा अहम ख़िताब किया। सुप्रीम लीडर ने अपने संबोधन में बेसत के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु बयान किए और ताज़ा हालात पर चर्चा की। आयतुल्लाह ख़ामेनेई की स्पीच पेश हैः
06/03/2022
#यूक्रेन में ईरान युद्ध विराम का तरफ़दार है। हम चाहते हैं कि वहां जंग ख़त्म हो जाए लेकिन किसी भी संकट का हल तभी मुमकिन है जब उसकी जड़ों को पहिचान लिया जाए। यूक्रेन संकट की जड़ अमरीका की संकटजनक नीतिया हैं और यूक्रेन इन्हीं नीतियों की भेंट चढ़ गया। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022
06/03/2022
आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने ईरान में प्राकृतिक संसाधन सप्ताह व वृक्षारोपण दिवस पर आज रविवार को 2 पौधे लगाए।
07/03/2022
हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की पैदाइश का दिन अज़ीम दिन है। तीन शाबान की महानता को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की महानता की एक झलक के तौर पर देखने की ज़रूरत है।  इमाम ख़ामेनेई   12 जून 2013
07/03/2022
अमरीका ने #यूक्रेन को इस हालत में पहुंचाया है। अमरीका ने इस मुल्क के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके, रंगीन विद्रोह करवाकर, एक सरकार को हटाने और दूसरी को सत्ता में लाने का सिलसिला शुरू करके यूक्रेन की यह हालत कर दी। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022
07/03/2022
यूक्रेन के हालात से दो सबक़ मिलते हैं: जो सरकारें अमरीका और यूरोप से मदद की आस लगाए बैठी हैं जान लें कि यह मदद फ़रेब है हक़ीक़त नहीं। आज #यूक्रेन कल #अफ़ग़ानिस्तान। दोनों मुल्कों के राष्ट्रपतियों ने कहा कि हमने अमरीका और पश्चिम पर भरोसा किया और उन्होंने हमें बेसहारा छोड़ दिया। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022
06/03/2022
आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने ईरान में प्राकृतिक संसाधन सप्ताह व वृक्षारोपण दिवस पर रविवार  6 मार्च 2022 को 2 पौधे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस्लामी क्रांति के लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने वृक्षारोपण को इंक़ेलाबी और दीनी काम बताया और कहा कि “पेड़ों की देखभाल और रक्षा भी बहुत अहम काम है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।” सुप्रीम लीडर ने 3 शाबान की तारीख़ के उपलक्ष्य में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्म दिन की मुबारकबाद पेश की। आयतुल्लाह ख़ामेनेई की स्पीच:
08/03/2022
सरकारों का सबसे बड़ा सहारा अवाम हैं। यह यूक्रेन संकट का दूसरा बड़ा सबक़ है। अगर #यूक्रेन के अवाम मैदान में उतर पड़ते तो यूक्रेन की सरकार की यह हालत न होती। अवाम मैदान में नहीं उतरे क्योंकि सरकार से संतुष्ट नहीं थे। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022
09/03/2022
आज दुनिया में माडर्न जाहेलियत, भेदभाव, ज़ुल्म और संकट को जन्म देने की तसवीर अमरीका है। दरअस्ल अमरीकी सरकार संकटजनक और संकटजीवी सरकार है जो दुनिया भर में तरह तरह के संकटों से अपनी आजीविका हासिल करती है। #यूक्रेन इसी सियासत की भेंट चढ़ गया। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022
09/03/2022
अमरीका माफ़ियाई सरकार है। सियासी माफ़िया, आर्थिक माफ़िया वग़ैरा के हाथ में बागडोर है जो राष्ट्रपतियों को सत्ता में लाते हैं। वे दुनिया में संकट पैदा करते हैं ताकि ज़्यादा फ़ायदा हासिल करें: दाइश का मसला, यूक्रेन संकट। वे सीरिया का तेल चुराते हैं, अफ़ग़ान अवाम का पैसा चोरी करते हैं। इमाम ख़ामेनेई 1 मार्च 2022