अलबुर्ज़ प्रांत के शहीदों पर सेमीनार के आयोजकों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने अलबुर्ज़ प्रांत के 5580 शहीदों पर सेमीनार के आयोजकों से मुलाक़ात में स्पीच दी जिसे मंगलवार 16 दिसम्बर 2025 को तेहरान के पड़ोसी शहर करज में आयोजित सम्मेलन में प्रसारित किया गया।
आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने इस मुलाक़ात में, पाकीज़ा डिफ़ेंस के दौर की भावनाओं और मूल्यों को जवान नस्ल के दिलों में उतारने को मौजूदा हालात में बहुत अहम काम बताया और कहा, आज की हमारी जवान नस्ल, बहुत अच्छी है और आधुनिक सुविधाओं के बावजूद कि जिसके ज़रिए उनके मन में मुख़्तलिफ़ बातों के जगह बनाने की संभावना मौजूद है, उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान को बचाए रखा है और इस मौक़े से, मूल्यों को बयान करने और उसे कुशलतापूर्वक जवानों में पैदा करने के लिए फ़ायदा उठाना चाहिए।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने पाकीज़ा डिफ़ेंस के संघर्षकर्ताओं में अल्लाह से मुलाक़ात के शौक़ और उन में धार्मिक कर्तव्य की भावना को, उस दौर की दसियों मूल्यों और भावनाओं में गिनवाया और बल दिया कि ये भावनाएं बुझने न पाएं।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि पाकीज़ा डिफ़ेंस के मूल्यों और भावनाओं को नई नस्ल में पैदा करने के लिए कौशल और निरंतर प्रयास की ज़रूरत है, कहा, कठिनाइयों और मुश्किलों के बावजूद, मुल्क में इस्लाम और इंक़ेलाब की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बहुत से सार्थक बिंदु और ज़्यादा तैयारियां पायी जातीं हैं कि जिन्हें बढ़ावा दिया जाए।