इस्लामी इंक़ेलाब के वरिष्ठ नेता की हमेशा की तरह इस साल भी इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के रौज़े में हाज़िरी और उनके लक्ष्यों के प्रति अपनी वफ़ादारी के एलान के साथ ही शनिवार से इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी की 47वीं सालगिरह और स्वतंत्रता प्रभात के जश्न का आग़ाज़ हो गया।
आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने इमाम ख़ुमैनी की क़ब्र पर फ़ातेहा और नमाज़ पढ़ी और अल्लाह से इस महान हस्ती और इस्लामी इंक़ेलाब के शहीदों और मुजाहिदों के दर्जे की बुलंदी की दुआ की।