ईरानी क़ौम के प्रति संवदेना जताने के लिए तेहरान आए सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अपने साथ आए मंत्रीमंडल के साथ गुरूवार 30 मई 2024 को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
शहीद राष्ट्रपति और उनके सम्मानीय साथियों को श्रद्धांजलि पेश करने के लिए इस्लामी इंक़ेलाब के नेता की मौजूदगी में तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में मजलिस हो रही है।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने शनिवार की सुबह ख़िदमत गुज़ार शहीदों के घर वालों से मुलाक़ात में अवाम के लिए काम, अवाम की सेवा और अवाम के प्रति हमदर्दी को इन शहीदों की सबसे नुमायां ख़ुसूसियतें बतायीं।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा इमाम ख़ामेनेई की इमामत में बुधवार 22 मई 2024 को तेहरान यूनिवर्सिटी में इस्लामी गणराज्य के मरहूम राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और उनके सम्मानीय साथियों की नमाज़े जनाज़ा अदा की गयी।
मरहूम राष्ट्रपति हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन रईसी और उनके साथियों की शहादत जैसी मौत के बाद इराक़ी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अस्सूदानी ने बुधवार 22 मई 2024 को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से तेहारन में मुलाक़ात की।
क़तर के शासक शैख़ तमीम बिन हमद बिन ख़लीफ़ा आले सानी ने बुधवार की शाम को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात में अपनी सरकार और क़ौम की तरफ़ से राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शहीदों की शहादत पर आयतुल्लाह ख़ामेनेई और ईरानी क़ौम के प्रति संवेदना जतायी।
लेबनान के पार्लियामेंट स्पीकर नबीह बेर्री और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की शाम इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से तेहरान में हुयी मुलाक़ात में, अपनी सरकार और क़ौम के तरफ़ से इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई और ईरानी क़ौम से राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दूसरे शहीदों की शहादत पर संवेदना जतायी।
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति क़ैस सईद ने बुधवार की शाम को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से तेहरान में मुलाक़ात में अपनी सरकार और क़ौम की तरफ़ से इस्लामी इंक़ेलाब के नेता और ईरानी क़ौम से मरहूम राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होने वाले दूसरे लोगों के निधन पर संवेदना जतायी।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने तेहरान के इमाम ख़ुमैनी मुसल्ला काम्पलेक्स में आयोजित बुक फ़ेयर का सोमवार की सुबह मुआइना किया। यह 35वां अंतर्राष्ट्रीय किताब मेला है।
इराक़ी कुर्दिस्तान के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख नीचरवान बारेज़ानी ने सोमवार को दोपहर से पहले तेहरान में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
मुल्क भर से बड़ी तादाद में आए टीचरों ने शिक्षक दिवस पर बुधवार 1 मई 2024 की सुबह तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
पूरे मुल्क से बड़ी तादाद में आए मज़दूर वर्ग के लोगों ने 24 अप्रैल 2024 को सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से तेहरान में मुलाक़ात की।
मुल्क व सिस्टम के आला अधिकारियों ने बुधवार 3 अप्रैल 2024 की शाम को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की। ये मुलाक़ात हर साल रमज़ान मुबारक में होती है।
फ़िलिस्तीन के इस्लामी जेहाद आंदोलन के महासचिव ज़्याद नख़ाला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से गुरूवार 28 मार्च 2024 को तेहरान में मुलाक़ात की।
हमास आंदोलन के पोलित ब्योरो चीफ़ इस्माईल हनीया और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मंगलवार 26 मार्च 2024 को मुलाक़ात की।
इमाम हसन अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शायरों, साहित्यकारों और फ़ारसी ज़बान के उस्तादों ने सोमवार की रात तेहरान में इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
25/03/2024
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का सालाना ख़ेताब, जो हर साल पवित्र शहर मशहद में हुआ करता था, इस साल तेहरान में बुधवार 20 मार्च 2024 की शाम को इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में हुआ, जिसमें अवाम के मुख़्तलिफ़ तबक़ों के लोग शरीक हुए।
पिछले बरसों की तरह इस साल भी रमज़ान मुबारक के पहले दिन इस्लामी इंक़ेलाब के नेता की मौजूदगी में क़ुरआन मजीद से उन्स की महफ़िल आयोजित हुयी, जिसमें मुल्क के कुछ बड़े क़ारियों और क़ुरआन के सिलसिले में काम करने वालों ने शिरकत की।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता का चयन करने और उनके क्रियाकलापों पर नज़र रखने वाले संवैधानिक संस्थान विशेषज्ञ असेंबली के सदस्यों ने गुरूवार 7 मार्च को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने प्राकृतिक संसाधन सप्ताह और वृक्षारोपण दिवस पर मंगलवार 5 मार्च की सुबह 3 पौधे लगाए जिनमें एक ज़ैतून का पौधा था जो फ़िलिस्तीनी क़ौम के रेज़िस्टेंस की क़द्रदानी का चिन्ह है।
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने सोमवार की सुबह तेहरान में बुज़ुर्ग और ख़िदमत गुज़ार धर्मगुरू आयतुल्लाह इमामी काशानी की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई।
संसद और विशेषज्ञ परिषद के चुनाव से पूर्व, पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले कुछ नौजवानों और शहीदों के घर वालों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
ख़ूज़िस्तान प्रांत के 24000 शहीदों के बारे में दूसरी कॉन्फ़्रेंस आयोजित करने वाली कमेटी के सदस्यों ने शनिवार की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
क़ुरआन के 40वें अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में भाग लेने वालों और जनता के विभिन्न वर्गों के हज़ारों लोगों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
तबरेज़ के अवाम के 18 फ़रवरी 1978 के ऐतिहासिक आंदोलन की सालगिरह के मौक़े पर पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत के हज़ारों लोगों ने रविवार 18 फ़रवरी 2024 की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई की यादों पर आधारित किताब के उर्दू और बंग्ला अनुवादों का दिल्ली बुक फ़ेयर में अनावरण किया गया।
फ़ार्सी में इस किताब का शीर्षक ‘ख़ूने दिली के लाल शुद’ है जबकि इसके उर्दू अनुवाद पर आधारित किताब का नाम ‘ज़िंदां से परे रंगे चमन’ है।
फ़ोटोज़ साभार कामयार ख़तीबी
ईदे बेसत (पैग़म्बर की पैग़म्बरी के एलान) के पावन मौक़े पर मुल्क के बड़े अधिकारियों, इस्लामी मुल्कों के राजदूतों और क़ुरआन के अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में शामिल होने वालों ने 8 फ़रवरी की सुबह आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।