इमाम महदी अलैहिस्सलाम सरपरस्ती फ़रमा रहे हैं और देख रहे हैं। आपके चुनावों को इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने देखा, आपके एतेकाफ़ को इमाम ज़माना ने देखा है, 15 शाबान को सजावट के लिए लाइटें लगाने की आप जवानों की कोशिशों को इमाम ज़माना ने देखा। आप मर्दों और औरतों की मुख़्तलिफ़ मैदानों में सरगर्म मौजूदगी को इमाम महदी अलैहिस्सलाम ने देखा और देख रहे हैं, मुख़्तलिफ़ मैदानों में अधिकारियों की कार्यवाहियों को इमाम महदी अलैहिस्सलाम देख रहे हैं और हर उस चीज़ को जो हमारे मुसलमान होने की निशानी है और जिसमें हमारे ईमान के ठोस होने की निशानी पायी जाती है और जो कुछ हमसे होता है, वे देखते हैं और ख़ुश होते हैं और ख़ुदा नख़ास्ता इसके उलट हम अमल करते हैं तो इमाम महदी अलैहिस्सलाम दुखी होते हैं, देखिए यह कितना बड़ा सबब है।

इमाम ख़ामेनेई

20/10/2005