महदवीयत के सिलसिले में एक बात यह है कि इस्लामी स्रोतों में, शिया किताबों में इमाम महदी अलैहिस्सलाम (अ-ज) के ज़ुहूर के इंतेज़ार को इंतेज़ारे फ़रज कहा गया है। इस फ़रज का क्या मतलब है? फ़रज यानी गिरह खोलने वाला। इमाम महदी अलैहिस्सलाम पूरी इंसानियत की गिरह खोलने और मुश्किलों को दूर करने के लिए ज़ाहिर होंगे और तमाम इंसानों को परेशानी से मुक्ति दिलाएंगे। मानव समाज को रिहाई दिलाएंगे बल्कि इंसान के भविष्य के इतिहास को नए तरीक़े से लिखेंगे।
इमाम ख़ामेनेई
17/8/2008