महदवीयत जिस चीज़ की ख़ुशख़बरी देती है, वह वही चीज़ है जिसके लिए तमाम नबी भेजे गए थे और सभी पैग़म्बरों को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी और वह है तौहीदी दुनिया बनाना। जिसकी तामीर अद्ल की बुनियाद पर और उन सभी सलाहियतों को इस्तेमाल करते हुए की गयी हो जो अल्लाह ने इंसान के वजूद में रखी हैं, हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम के ज़ुहूर का ज़माना ऐसा होगा। वद तौहीदी समाज का ज़माना है, तौहीद की हुक्मरानी का ज़माना है, पूरी ज़िन्दगी में रूहानियत और दीन की सच्ची हुक्मरानी का ज़माना है और सही मानी में अद्ल की मुकम्मल व व्यापक हुक्मरानी का ज़माना है। सारे नबी इसी लिए तो आए थे।
इमाम ख़ामेनेई
9/7/2011