मुल्क की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी प्रोडक्शन है और प्रोडक्शन की रीढ़ की हड्डी लेबर है। हमें लेबर वर्ग को कमज़ोर नहीं होने देना चाहिए। प्रोडक्शन के विस्तार का बड़ा हिस्सा लेबरों पर निर्भर है।
इमाम ख़ामेनेई
29 अप्रैल 2023
ईरान के मोमिन अवाम ने शबे क़द्र (बेदारी और इबादतों में) बसर करने के बाद अगले दिन रोज़े के आलम में पूरे मुल्क में क़ुद्स दिवस की शानदार और व्यापक रैलियां निकालीं और साबित कर दिया कि यह सब अल्लाह की तौफ़ीक़ और लुत्फ़ है।
इमाम ख़ामेनेई
22 अप्रैल 2023
दुश्मन की शिकस्त का यक़ीन रखने के साथ साथ उसकी तरफ़ से ग़ाफ़िल न होना भी बहुत अहम है। किसी भी मरहले पर दुश्मनों की चालबाज़ी और साज़िशों से ग़ाफ़िल नहीं होना चाहिए।
इमाम ख़ामेनेई
16 अप्रैल 2023
ज़ायोनी हुकूमत अपनी 75 साल की उम्र में कभी इतनी ख़ौफ़नाक मुसीबतों में नहीं फंसी जिनका आज उसे सामना है। संगीन सियासी अस्थिरता में गिरफ़तार है। चार साल में चार प्रधानमंत्री बदल गए। राजनैतिक एलायंस बनने से पहले टूट जाते हैं।
इमाम ख़ामेनेई
4 अप्रैल 2023
हम क्यों कह रहे हैं कि अमरीका कमज़ोर हो गया?
1. अमरीका भीतर से दो धड़ों में विभाजित है।
2. अमरीका ज़ायोनी हुकूमत का राजनैतिक संकट हल न कर सका।
3. अमरीका ईरान विरोधी संयुक्त अरब मोर्चा बनाने की कोशिश में था मगर इसका उल्टा हो रहा है।
इमाम ख़ामेनेई
4 अप्रैल 2023
क़ुरआन ज़िंदगी की किताब, अक़्ल व दानिश की किताब और सीख देने वाली किताब है। ज़िदगी के हर पहलू के लिए क़ुरआन में सबक़ मौजूद हैं। ज़िंदगी के लिए दर्जनों बुनियादी बिंदु क़ुरआन के हर पेज पर इंसान तलाश कर सकता है।
इमाम ख़ामेनेई
23 मार्च 2023
हम #यूरोप से नाराज़ नहीं हैं। जो भी यूरोपीय देश और हुकूमत अमरीका की पालीसियों का अंधा अनुसरण न करे हम उसके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
इमाम ख़ामेनेई
21 मार्च 2023
आप किस मुल्क और इंक़ेलाब से वाक़िफ़ हैं जो दुनिया के मुल्कों के शदीद हमलों के सामने बरसों डटा रहा? ईरानी क़ौम दुश्मन की साज़िशों जैसे बग़ावत, पाबंदियों और प्रचारिक हमलों के लंबे सिलसिले के सामने मज़बूती से खड़ी है।
इमाम ख़ामेनेई
13 मार्च 2023
जो मुल्क अमरीका की पाबंदियों का निशाना बने हैं वो आपसी सहयोग से और एक संयुक्त ब्लाक बनाकर पाबंदियों के इस हथियार को मिटा दें और यह मुमकिन भी है।
इमाम ख़ामेनेई
13 मार्च 2023
कितना अच्छा है कि हम और आप स्पैनिश भाषियों और सारे इंसाफ़ पसंदों के दरमियान पहले से ज़्यादा परिचय हो और आपसी सहयोग बढ़े। अल्लाह से आपकी ख़ुशक़िस्मती की दुआ करता हूं।
इमाम ख़ामेनेई
10 मार्च 2023
वृक्षारोपण और पर्यावरण की हिफ़ाज़त का विषय बेहद अहम विषय है और यह केवल हमारे मुल्क का मसला नहीं है। इंशाअल्लाह अवाम के हौसले और इदारों की मदद से हर साल ‘हर ईरानी तीन पौधे’ का नारा अमली जामा पहनेगा और आइंदा चार साल में एक अरब पेड़ लगाने का काम पूरा होगा।
इमाम ख़ामेनेई
6 मार्च 2023
इस्लामी जुम्हूरिया जब क़ायम होती है तो अपने साथ जुम्हूरियत भी लाती है, आज़ादी भी लाती है और दीन को भी साथ रखती है और दुनिया पर क़ब्ज़ा करने के लिबरल डेमोक्रेसी के ज़िम्मेदारों के मंसूबों को नाकाम कर देती है।
इमाम ख़ामेनेई
23 फ़रवरी 2023
पैग़म्बरे इस्लाम की बेसत के ख़ज़ानों में से एक दृढ़ता है। दृढ़ता मंज़िल तक पहुंचने का राज़ है। आप की दुनियावी या आख़ेरत से मुतल्लिक़ जो भी मंज़िल है दृढ़ता के ज़रिए वहां तक पहुंचना मुमकिन है। इसके बग़ैर मुमकिन नहीं।
इमाम ख़ामेनेई
18 फ़रवरी 2023
आज फिर एक अहम मसला फ़िलिस्तीन का है। एक क़ौम, एक मुल्क मुकम्मल तौर पर क़ब्ज़े में है वह भी आम इंसानों नहीं बल्कि वहशी, ख़बीस और शैतानी फ़ितरत के इंसानों के क़ब्ज़े में। इस्लामी हुकूमतें सिर्फ़ देख रही हैं, तमाशबीन बनी हुई हैं।
इमाम ख़ामेनेई
18 फ़रवरी 2023
इस साल 11 फ़रवरी को इस्लामी इंक़ेलाब की सालगिरह पर इंशाअल्लाह यह स्पष्ट पैग़ाम दुश्मनों तक पहुंचे कि राष्ट्रीय एकता को ख़त्म करने की कोशिशें नाकाम रहीं, अवाम को एक दूसरे से और उन्हें हुकूमत से अलग करना मुमकिन नहीं।
इमाम ख़ामेनेई 8 फ़रवरी 2023
आप प्यारी बच्चियों को यह सिफ़ारिश करना चाहता हूं कि इसी बचपन के दौर से ख़ुदा-ए-मेहरबान की दोस्त बन जाइए। अल्लाह से कैसे दोस्ती की जाती है? अल्लाह से दोस्ती का एक रास्ता यही है कि आप नमाज़ में तवज्जो रखिए कि आप अल्लाह से बात कर रही हैं।
इमाम ख़ामेनेई
3 फ़रवरी 2023
इराक़ को उसके वास्तविक मक़ाम तक पहुंचाने के लिए मुल्क के अंदरूनी गलियारों और धड़ों का इत्तेहाद व तालमेल और जोश व जज़्बे से भरे इराक़ी नौजवानों की सलाहियतों का भरपूर इस्तेमाल ज़रूरी है।
इमाम ख़ामेनेई
29 नवम्बर 2022