आज के दौर की सॉफ़्ट वॉर में एक हथकंडा दुश्मन और कुछ भ्रष्ट या ग़ाफ़िल लोगों का इस राष्ट्र की उपलब्धियों और सलाहियतों के बारे में ख़ामोश रहना है। अगर कोई क़ौम अपनी उपलब्धियों की ओर से ग़ाफ़िल हो जाए, अपनी सलाहियतों को न समझ पाए, अपनी तरक़्क़ियों पर यक़ीन न करे तो वह क़ौम अपमानित होगी।