ये प्रदर्शन मुख्य रूप से कारोबारियों की तरफ़ से थे और उनकी बात सही थी। कुछ लोग, अनेक शीर्षक के तहत, अनेक नामों से विध्वंस करने, मुल्क को अशांत करने के लिए मोमिन, सही और इंक़ेलाबी व्यापारी की आड़ लें और उनके एतेराज़ का दुरुपयोग करें, उपद्रव करें, किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।