09/09/2023
इस अरबईन वॉक में जिस इरादे और मज़बूती के साथ आपने क़दम बढ़ाए, जवानों के अंदाज़ में क़दम बढ़ाए, हर मैदान में रूहानियत, हक़ीक़त और तौहीद की हुक्मरानी की राह में इंशाअल्लाह आप इसी मज़बूती से आगे बढ़ेंगे।
09/09/2023
जिस तरह अरबईन की अज़ीम पैदल ज़ियारत में मज़बूती के साथ करबला की जानिब आप गए, इंशाअल्लाह हर ‎मैदान में रूहानियत, हक़ीक़त और तौहीद के प्रभुत्व की राह को इसी मज़बूती से तय करेंगे। इमाम ख़ामेनेई 6 सितम्बर 2023
07/09/2023
जब कर्बला का वाक़ेया हुआ और उस जगह पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों व रिश्तेदारों ने बेमिसाल बलिदान का प्रदर्शन कर दिया तो अब बारी थी क़ैदियों की कि वो पैग़ाम को आम करें। इमाम ख़ामेनेई
06/09/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इमाम हुसैन के अरबईन की अज़ादारी हुई। छात्रों के इस कार्यक्रम में रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने भी शिरकत की और इस मौक़े पर अपने ख़िताब में मजलिस और अज़ादारी को हुसैनी रूहानियत और नूर से संपर्क का ज़रिया बताया और कहा कि इस संपर्क को क़ायम रखना चाहिए।
06/09/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में चेहलुम की अज़ादारी, इस्लामी इंक़ेलाब के नेता और स्टूडेंट्स हुए शरीक
06/09/2023
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम हिदायत का चेराग़ हैं। हमेशा हुसैनी ज़िंदगी गुज़ारिए और हुसैनी बने रहिए। इमाम ख़ामेनेई 6 सितम्बर 2023
29/08/2023
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की ज़ियारत में आने जाने में जो दिन लगते हैं, वो ज़ायर की उम्र के दिनों में नहीं गिने जाते। इमाम ख़ामेनेई 23/09/2019
13/09/2022
यह आशूर का पैग़ाम है जो हज़रत इमाम हुसैन और हज़रत ज़ैनब के गले से बड़ी बेबसी और तनहाई के वक़्त निकला और आज आलमगीर बन गया है, दुनिया पर छा गया है। यह अल्लाह की अज़ीम निशानी है जो अल्लाह दिखा रहा है।
06/09/2022
अरबईन मार्च करने वालों की क़िस्मत पर हमें रश्क होता है।
ताज़ातरीन