05/02/2024
सोमवार 5 फ़रवरी 2024 को सुबह इस्लामी इंक़ेलाब की सालगिरह के मौक़े पर अपनी पारंपरिक सालाना मुलाक़ात के तहत एयर फ़ोर्स और फ़ौज की एयर डिफ़ेन्स फ़ोर्स के कमांडर, आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मिलने इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े पहुंचे, ताकि उनकी ‘बैअत’ (आज्ञापालन के वचन) को दोहराएं।
31/01/2024
इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी की सालगिरह के मौक़े पर रहबरे इंक़ेलाब ने इमाम ख़ुमैनी और शहीदों के मज़ार पर जाकर श्रद्धांजलि पेश की। 30 जनवरी 2024
30/01/2024
देश के उद्योग व प्रोडक्शन के मैदानों में सक्रिय अहम लोगों ने मंगलवार 30/1/2024 की सुबह इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
29/01/2024
इस्लामी क्रांति के नेता ने सोमवार 29 जनवरी की सुबह उत्पादन के मैदान में देश के विभिन्न उत्पादों की एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन इस्लामी क्रांति के नेता से देश के अहम उद्योगपतियों और व्यवसायियों की मुलाक़ात से पहले किया गया है।
23/01/2024
तेहरान प्रांत के 24 हज़ार शहीदों पर सेमीनार के आयोजकों ने रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
16/01/2024
मुल्क में नमाज़े जुमा के इमामों ने मंगलवार की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
09/01/2024
9 जनवरी सन 1978 के आंदोलन की सालगिरह पर, क़ुम के हज़ारों लोगों ने मंगलवार की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
03/01/2024
ज़ाकिरों, ख़तीबों, मद्दाहों और शायरों ने बुधवार 3 जनवरी को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात हर साल हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के शुभ जन्म दिवस के मौक़े पर होती है। 3 जनवरी 2024
31/12/2023
शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी के घर वालों ने उनकी चौथी बरसी की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम, इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
28/12/2023
आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने गुरूवार की सुबह आईआरजीसी के कमांडर शहीद सैय्यद रज़ी मूसवी की नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई और उनके लिए फ़ातेहा पढ़ा।
27/12/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनेई ने महिलाओं के विभिन्न वर्गों के समूह से बुधवार को तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में मुलाक़ात की।
23/12/2023
किरमान प्रांत और ख़ूज़िस्तान प्रांत के अवाम की एक बड़ी तादाद ने तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। 23 दिसम्बर 2023
18/12/2023
हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शहादत दिवस के मौक़े पर रविवार की रात इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में अज़ादारों ने हज़रत ज़हरा का ग़म मनाया। रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई भी शरीक हुए।
19/12/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में अय्यामे फ़ातेमीया की आख़िरी मजलिस सोमवार की रात आयोजित हुई जिसमें इस्लामी इंक़ेलाब के नेता और अज़ादारों की एक तादाद ने शिरकत की।
17/12/2023
तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में हज़रत ज़हरा की शबे शहादत की अज़ादारी हुई जिसमें रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई भी शरीक हुए।
15/12/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता की शिरकत से इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में अय्यामे फ़ातेमिया की पहली मजलिस हुयी जिसमें शहीदों के घरवाले सहित अज़ादार शरीक हुए।
16/12/2023
हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा की अज़ादारी की दूसरी शब का प्रोग्राम इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में हुआ जिसमें रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई और अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के अक़ीदतमंदों ने शिरकत की।
14/12/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता ने 6 दिसम्बर को पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत के शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए आयोजित कॉन्फ़्रेंंस के प्रबंधकों से मुलाक़ात की।
29/11/2023
ईरान के हज़ारों ‘बसीजियों’ (स्वयंसेवियों) ने इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। 29 नवम्बर 2023
28/11/2023
इस्लामी गणराज्य ईरान की आर्मी की समुद्री सेना के कुछ कमांडरों और अधिकारियों ने आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की। 28 नवम्बर 2023
22/11/2023
तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में खिलाड़ियों, मेडल जीतने वालों और स्पोर्ट्स कम्युनिटी के लोगों ने आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
19/11/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने एरोस्पेस साइंस एंड टेक्नालोजी युनिवर्सिटी 'आशूरा' का दौरा किया और सिपाहे पासदाराने इंक़ेलाब की एरोस्पेस फ़ोर्स की नई उपलब्धियों का मुआइना किया। 19 नवम्बर 2023
15/11/2023
अल्लामा तबातबाई पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजकों ने 8 नवम्बर 2023 को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
06/11/2023
इराक़ के प्रधान मंत्री मुहम्मद शेयाअ अलसूदानी ने सोमवार की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयातुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
01/11/2023
साम्राज्यवाद से संघर्ष के राष्ट्रीय दिन और स्कूली छात्रों के दिन की मुनासेबत से देश के छात्रों की इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात 1 नवम्बर 2023
25/10/2023
लोरिस्तान प्रांत के शहीदों पर राष्ट्रीय सेमिनार के प्रबंधकों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से तेहरान के इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में मुलाक़ात की। 25 अक्तूबर 2023
17/10/2023
जीनियस व प्रतिष्ठित इल्मी हस्तियों ने मंगलवार की सुबह इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
14/10/2023
नाइजेरिया के मुजाहिद आलिमे दीन हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शैख़ ज़कज़की ने अपने परिवार के साथ शनिवार को दोपहर से पहले इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
03/10/2023
पैग़म्बरे इस्लाम और हज़रत इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम के मुबारक जन्म दिन पर अवाम, ओहदेदारों, तेहरान में मौजूद इस्लामी देशों के राजदूतों और इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस में भाग लेने वाले विचारकों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
01/10/2023
कहकशां यानी वह समूह जिसमें हज़ारों सौरमंडल और हज़ारों सूरज हैं। पैग़म्बरे इस्लाम का वजूद आकाशगंगा जैसा है जिसमें महानताओं के हज़ारों चमकते बिन्दु पाए जाते हैं। इमाम ख़ामेनेई 21/03/2006
30/09/2023
इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने 24 अक्तूबर 2021 को इस्लामी एकता कान्फ़्रेंस के कुछ मेहमानों से मुलाक़ात में मुसलमानों के बीच एकता के मैदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुछ लोगों का ज़िक्र किया। ‏KHAMENEI.IR वेबसाइट इस रिपोर्ट में इन हस्तियों का संक्षिप्त परिचय करा रही है।
22/09/2023
  कहा जाता था कि सद्दाम को ईरान पर हमले के लिए उकसाने वाला अमरीका था। फिर जंग के दौरान इंटैलीजेंस सपोर्ट जो सबसे अहम होता है अमरीकियों ने ही किया। हमारी फ़ोर्सेज़ की पोज़ीशन के नक़्शे बनाकर सद्दाम को मुसलसल हवाई नक़्शे देते थे और उसे जंगी टैक्टिक्स बताते थे। इमाम ख़ामेनेई ‎20 सितम्बर 2023
20/09/2023
पाकीज़ा डिफ़ेंस और प्रतिरोध के मैदान में सक्रिय रहे हज़ारों लोगों और सीनियर सैनिकों ने बुधवार 20 सितम्बर की सुबह इस्लामी क्रांति के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
11/09/2023
सीस्तान व बलोचिस्तान और दक्षिणी ख़ुरासान प्रांतों के हज़ारों लोगों ने सोमवार 11 सितंबर को इस्लामी इंक़ेलाब के नेता आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की।
06/09/2023
इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में इमाम हुसैन के अरबईन की अज़ादारी हुई। छात्रों के इस कार्यक्रम में रहबरे इंक़ेलाब आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने भी शिरकत की और इस मौक़े पर अपने ख़िताब में मजलिस और अज़ादारी को हुसैनी रूहानियत और नूर से संपर्क का ज़रिया बताया और कहा कि इस संपर्क को क़ायम रखना चाहिए।
30/08/2023
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति शहीद रजाई और पूर्व प्रधान मंत्री बाहुनर की शहादत की बरसी के अवसर पर राष्ट्रपति और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से मुलाक़ात की।
20/08/2023
अर्दबील प्रांत के शहीदों पर सेमीनार की आयोजक कमेटी की आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाक़ात  20 अगस्त 2023
17/08/2023
आईआरजीसी के कमांडरों की सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों ने आज इस्लामी इंक़ेलाब के नेता से इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में मुलाक़ात की
ताज़ातरीन