प्रतिरोध से काम लीजिए, इस आंदोलन की रक्षा कीजिए। आपको जो ये दिली व रूहानी बदलाव हासिल हुआ है, इसकी रक्षा कीजिए। प्रतिरोध से काम लीजिए और इस इंसानी तब्दीली को बाक़ी रखिए जो सबसे बड़ी बाहरी तब्दीली है। यह बदलाव, जिसने आपको तमन्नाओं तक पहुँचने के लिए शौक़ दिलाया है कि आप ख़ून दीजिए, यह इंसानी तब्दीली जिसके तहत आप अपने भाइयों के लिए जान देने को तैयार हैं, धन देने को तैयार हैं, समय देने को तैयार हैं, ये एक अहम तब्दीली थी, ये बदलाव मूल संघर्ष भी बड़ा था। आंतरिक तब्दीली, रूहानी तब्दीली, इंसानी तब्दीली, इस तब्दीली की रक्षा कीजिए, प्रतिरोध से काम लीजिए। दुश्मन साज़िश कर रहा है, दुश्मन साज़िश रच रहा है और चाल तैयार कर रहा है। अगर आपने प्रतिरोध नहीं दिखाया, अगर इस बदलाव की रक्षा नहीं की, तो ख़ुदा न करे दुश्मन जीत सकता है। इस इंसानी बदलाव की, इस रूहानी बदलाव की, आपकी जीत की बुनियाद इस बदलाव की रक्षा कीजिए, इस बदलाव की रक्षा कीजिए ताकि आप कामयाब हो सकें।

इमाम ख़ुमैनी

25/5/1979